छत की दीवार तोड़कर हुई नकबजनी का खुलासा, चोरी का माल और नकदी बरामद

News Desk
views
7
21 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर में हुई नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान तथा नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार 22 जुलाई को अपने घर में ताला बंद कर पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गए थे। उसी रात अज्ञात चोरों ने घर की छत की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया, बक्से का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के गहने, एक गैस सिलेंडर तथा नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामसरन पुत्र रामनिवास (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम तिनकोनिया नर्सरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक गैस सिलेंडर, चार सफेद धातु के गहने तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 3,210 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, आरक्षी श्यामसुंदर यादव, अमन सिंह और अखिलेश कुमार शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment