श्रावण माह व कांवड़ यात्रा को लेकर निचलौल में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा का दिया संदेश

News Desk
views
4
3 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में रविवार शाम निचलौल कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित करते हुए उनसे आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों का प्रसार न करें। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment