अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









