गैर इरादतन हत्या केस में बड़ा एक्शन, तीन वांछित महिलाएं गिरफ्तार

News Desk
views
11
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज: भिटौली थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रही तीन महिलाओं को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अहिरौली में दबिश देकर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना भिटौली में दर्ज मु0अ0सं0 108/2026 के तहत धारा 105/352 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत है। यह मामला 3 जून 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें तीनों महिलाएं वांछित चल रही थीं।

गिरफ्तार आरोपितों में शामिल हैं:

विजय लक्ष्मी पत्नी जितेन्द्र उर्फ पिंटू (32 वर्ष), निवासी अहिरौली, थाना भिटौली

दुर्गावती पत्नी शुभकरण (29 वर्ष), निवासी अहिरौली, थाना भिटौली

करिश्मा पुत्री रामसिंह (21 वर्ष), निवासी बेलासपुर नर्सरी, थाना श्यामदेउरवा

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी पप्पू यादव, महिला कांस्टेबल नेहा गौतम, तन्नु तथा अर्चना सरोज शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment