धोखाधड़ी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई

News Desk
views
0
18 hours ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में एएसपी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश गौड़ (51 वर्ष) पुत्र रामजी, निवासी लोहरौली थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 17979/25 में धारा 419, 420, 467, 468 एवं 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज है। यह प्रकरण सरकार बनाम कमलेश गौड़ के नाम से न्यायालय में विचाराधीन है।

उपनिरीक्षक रमेश पुरी एवं आरक्षी अभिषेक पाण्डेय की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment