फरार आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर चस्पा किया नोटिस

News Desk
views
17
18 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसा मलिक पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्त विजयलाल यादव के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा की। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में आरोपी के आत्मसमर्पण न करने पर उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार ग्राम घोडहवा निवासी विजयलाल यादव पुत्र स्वर्गीय रामवेलाश यादव, मुकदमा अपराध संख्या 08/2026, धारा 137(2), 87 एवं 61(2) बीएनएस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ सिविल जज (प्रवर खंड)/एफटीसी एवं एसीजेएम महराजगंज न्यायालय द्वारा 23 फरवरी 2026 को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने और कानून से बचने की प्रवृत्ति को देखते हुए न्यायालय ने 1 जून 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा आदेश जारी किया था। इसी आदेश के अनुपालन में परसा मलिक पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया।

इस दौरान गांव के सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों को एकत्रित कर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तय अवधि के भीतर आत्मसमर्पण न करने पर उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment