नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
श्यामदेउरवा, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना श्यामदेउरवा की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, महिला सुरक्षा कानूनों तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, छेड़खानी, घरेलू हिंसा अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
इस दौरान महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई—
महिला हेल्पलाइन : 181
पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
महिला पावर लाइन : 1090
राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन : 1091
चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
साइबर क्राइम हेल्पलाइन : 1930
एम्बुलेंस सेवा : 108
स्वास्थ्य हेल्पलाइन : 104
फायर ब्रिगेड : 101
वन स्टॉप सेंटर सहायता : 181
सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन : 14567
ब्लड हेल्पलाइन : 1910
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं ने सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर पुलिस की इस पहल की सराहना की।
“महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारी प्राथमिकता” — इसी संदेश के साथ मिशन शक्ति अभियान निरंतर जारी है।









