नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सोनौली, महराजगंज: थाना सोनौली पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल ने हमराह कांस्टेबल अवनीश यादव एवं कांस्टेबल गुलशन कुमार के साथ थाना सोनौली पर दर्ज मु0अ0सं0 45/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहबाज खान (23 वर्ष) पुत्र घूरे उर्फ अनारुउल्लाह खान निवासी जुगौली, थाना सोनौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को 1 जून को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।









