भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, नौतनवा पुलिस ने 216 रेनकोट किए बरामद

News Desk
views
3
16 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान तस्करी के लिए लावारिस अवस्था में रखे गए 216 प्लास्टिक रेनकोट बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को सीमा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान तीन बोरियों में रखे गए कुल 216 प्लास्टिक रेनकोट संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। तस्करों द्वारा पुलिस की सक्रियता को देखते हुए सामान छोड़कर फरार होने की आशंका जताई जा रही है।
बरामद माल के संबंध में थाना नौतनवा पर कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment