मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी,नगदी सहित चोरी का सामान बरामद
अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल, महराजगंज। थाना निचलौल पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पम्पिंग सेट, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस मु0अ0सं0 141/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।
31 मई को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का एक पम्पिंग सेट, 2520 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 310 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई।
दोनों आरोपी न्यायालय भेजे गए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली शेर पुत्र पीर मोहम्मद (58 वर्ष) तथा नन्दलाल यादव पुत्र बदरी यादव (45 वर्ष), निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, आरक्षी शुभम वर्मा, राजन कुमार एवं संतोष कुमार गौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।









