27 साल से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सिन्दुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk
views
2
1 hour ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 1997 के एक पुराने मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार वारंटी की पहचान किशोर पुत्र सन्हू (50 वर्ष) निवासी ग्राम पतरेंगवा टोला अरनहवा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपर सिविल जज (अवर खण्ड)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-01, महराजगंज द्वारा मु0 नं0 3300/97, धारा 26F एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य तथा हेड कांस्टेबल मनीष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment