किशोर पुलिस इकाई को मिला बाल परामर्श का प्रशिक्षण, बच्चों के हित में संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर

News Desk
views
1
1 hour ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को विशेष पुलिस किशोर इकाई (SJPU) के सदस्यों के लिए मनोसामाजिक सहायता एवं बाल परामर्श विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर परामर्श एवं सहयोग प्रदान करने के लिए पुलिस कर्मियों की क्षमता को मजबूत बनाना था।

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, महराजगंज के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मनोवैज्ञानिक डॉ. शुभ अभोज तथा मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. निहारिका लोधी ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञों ने संवेदनशील परिस्थितियों से गुजर रहे बच्चों और उनके परिजनों से प्रभावी संवाद स्थापित करने, उनका विश्वास जीतने, सकारात्मक एवं संवेदनशील भाषा का प्रयोग करने तथा धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को सुनने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रशिक्षण के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में अपनाई जाने वाली व्यवहारिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक परामर्श और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सदर अंकुर गौतम ने कहा कि बच्चों का संरक्षण और उनके परिवारों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय को समय की आवश्यकता बताया।

प्रशिक्षण में बाल संरक्षण की चुनौतियों, क्षेत्रीय समस्याओं और उनके समाधान पर भी मंथन किया गया। इस दौरान विभागों के बीच समन्वय एवं क्षमता निर्माण को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मानव तस्करी विरोधी थाना, विभिन्न थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, अभियोजन विभाग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्लान इंडिया तथा सर्व हितकारी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment