कोतवाली क्षेत्र में लूट का प्रयास नाकाम: अधिवक्ता से मोबाइल-बाइक छीन रहा था बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, केस दर्ज

News Desk
views
7
13 hours ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार 29.04.2026 को लूट का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गया। एक अधिवक्ता ने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह करीब 10:15 बजे घर से कचहरी जा रहे थे।

ग्राम पनेवा-पनेई स्थित कुटीर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और मोबाइल, पर्स व मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। अधिवक्ता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया और मौके पर ही दबोच लिया। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई।

स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़े गए व्यक्ति को थाना कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मिनहाज पुत्र मुर्तुजा निवासी ग्राम बेलभरिया थाना कोठीभार, महराजगंज बताया है।

इस मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 309(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त पुलिस हिरासत में है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment