नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज: थाना सिंदुरिया पुलिस ने 28 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी की टीम ने वारंटी की तलाश कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अपर सिविल जज (अवर खण्ड) कोर्ट संख्या-01/न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा मुकदमा संख्या 3300/97, सरकार बनाम किशोर, धारा 26F एक्ट, थाना कोतवाली से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में वांछित प्रेमलाल पुत्र भुख्खल (45 वर्ष) निवासी पतरेंगवा टोला अरनहवा, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम
थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला
उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी
हेड कांस्टेबल मनीष सिंह
कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य
पुलिस ने बताया कि फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी









