वर्दी के साथ अपनापन, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रिक्रूट सिपाहियों के साथ किया ‘बड़ा खाना’ अपने हाथों से परोसा भोजन,बढ़ाया मनोबल

News Desk
views
5
8 hours ago
Published On:

Follow Us

“बड़ा खाना ” कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

 

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने अनोखी पहल करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के उत्साह व मनोबल को बढ़ाने के लिए “बड़ा खाना” कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

कार्यक्रम की सबसे खास बात ये रही कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने खुद प्रशिक्षु सिपाहियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। अफसर और जवान के बीच की दूरी मिटी, रिश्तों में अपनापन दिखा।

 

मिली जानकारी के अनुसार 

ट्रेनिंग के कठिन दौर से गुजर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए ये सिर्फ भोजन नहीं, मनोबल बढ़ाने वाला टॉनिक था। पुलिस अधीक्षक के साथ एक मेज पर बैठकर खाना खाने से नए जवानों में जोश भर गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment