वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा: SP शक्ति मोहन अवस्थी के सिर पर गिरा लकड़ी का स्ट्रक्चर, लगे 8 टांके

News Desk
views
11
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जनपद में बुधवार को एक अप्रत्याशित हादसे में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्त थे। अचानक अलमारी के ऊपर रखा लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरकर उनके सिर पर आ गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

 

बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में 8 टांके लगाए। लगभग एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर

चिकित्सकों के अनुसार, SP की स्थिति अब स्थिर है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। घटना के बाद कुछ समय के लिए पुलिस विभाग में चिंता का माहौल रहा, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य होने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली।

 

DM समेत अधिकारी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और SP का हालचाल जाना। इसके अलावा पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment