नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
फरेन्दा (महराजगंज) ।15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत गुरुवार को थाना कोल्हुई क्षेत्र स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में जागरूकता एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और भविष्य निर्माण के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।
साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के ऑनलाइन वीडियो संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी के नए तौर-तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारियों को सुरक्षित रखने, संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से मिलेगी कैरियर को नई दिशा
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को सिविल सेवा, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध सरकारी अवसरों की जानकारी देते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करने और सही कैरियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओं की सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका�









