मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जनपद महराजगंज स्थित कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के विचारों, उनके जीवन संघर्ष और देश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद और भीम आर्मी के जिला प्रभारी एडवोकेट मोहम्मद अमीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. कलाम के विचारों पर चर्चा करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
इस दौरान सदर विधानसभा अध्यक्ष वाहिद अली, उमाशंकर आजाद, सदर मीडिया प्रभारी धर्मराज गौतम, शिव पासवान, अंगद राजभर, विशाल राजभर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. कलाम के विचारों और उनके प्रेरणादायी जीवन को याद किया गया।









