सुनी गई भूतपूर्व सैनिकों की आवाज, डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

News Desk
views
17
2 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। दिनांक 25 मार्च 2026 को जिलाधिकारी महराजगंज सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक एवं पुनर्वास बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवा निवृत्त सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों में सकील अहमद, चन्द्रमोहन, पार्वती देवी और रामसनेही गौतम सहित अन्य ने भूमि विवाद, सार्वजनिक नाली निर्माण और अवैध अतिक्रमण से जुड़े मुद्दे उठाए। इन समस्याओं पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंत में जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) धीरेंद्र राय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सैनिकों की समस्याओं के समाधान में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलता है।

बैठक में भूतपूर्व सैनिकों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment