Siswa Bazar News: ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 28 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

News Desk
views
30
2 months ago
Published On:

Follow Us

रविवार दोपहर 12:00 बजे सिसवा नगरपालिका स्थित स्टार फिटनेस क्लब में रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हुआ, जिसमें स्टार ताइक्वांडो और सिसवा ताइक्वांडो के 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी बेल्ट प्रमोशन परीक्षा उत्तीर्ण की। विभिन्न श्रेणियों में व्हाइट से रेड वन बेल्ट तक पदोन्नति दी गई। इस दौरान आयुष चौधरी, खुशी शर्मा, आलिया खातून, अंकित कुशवाहा, सिद्धांत विश्वकर्मा और आर्या शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम में कोच उत्सव शर्मा और राहुल राय की उपस्थिति रही। सचिव विश्वकर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ताइक्वांडो के महत्व पर प्रकाश डाला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment