मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिंदुरिया- महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट के एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर मामला पंजीकृत था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। सिंदुरिया पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के अभियान के तहत सक्रिय सिंदुरिया पुलिस टीम को सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई और आरोपी को धर दबोचा । पुलिस की तत्परता से एक और वांछित सलाखों के पीछे पहुंच गया।
गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां पर न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।जा रहा है। अब कानून अपना काम करेगा।
