सिंदुरिया में दर्दनाक हादसा: गिट्टी लदे ट्रेलर ने बाइक को कुचला, पति-पत्नी और 5 साल की मासूम की मौत

News Desk
views
7
16 hours ago
Published On:

Follow Us

 

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधुस के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 5 वर्षीय मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से कहीं जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

 

सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment