ठूठीबारी में पुलिस का फ्लैग मार्च और पैदल गश्त, संदिग्धों पर रखी गई कड़ी नजर

News Desk
views
27
3 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की तथा आवश्यक पूछताछ की। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment