लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और उत्तरदायी कार्यसंस्कृति को लेकर बड़े निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:
1. सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य: सीएम ने कहा कि मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। मंत्रिमंडल स्वयं आदर्श प्रस्तुत करे।
2. वाहन व विदेश यात्रा में कटौती: वाहन फ्लीट में 50% तक कटौती और अगले छह माह तक विदेश यात्राओं से परहेज के निर्देश।
3. ऊर्जा बचत पर जोर: सचिवालय-निदेशालयों में AC का तापमान 24-26°C रखने, प्राकृतिक प्रकाश का अधिकतम उपयोग और आवश्यकता आधारित बिजली खपत सुनिश्चित करने को कहा।
4. हाइब्रिड कार्यसंस्कृति: शासन में डिजिटल व हाइब्रिड मोड को बढ़ावा, अंतरजनपदीय बैठकें-प्रशिक्षण हाइब्रिड मोड में हों। ‘वर्क फ्रॉम होम’ को भी प्रोत्साहित किया जाए।
5. स्थानीय उत्पाद अपनाएं: शादी-विवाह व आयोजनों में घरेलू स्थलों को प्राथमिकता, UP में बने उत्पादों का उपहार में उपयोग हो। एलपीजी की जगह PNG और आयातित वस्तुओं का न्यूनतम उपयोग हो।
6. पर्यावरण अनुकूल पहल: सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, PNG उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने का आह्वान।
सीएम ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के दृष्टिगत शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह होनी चाहिए।









