शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के सबया में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालनगर मुहल्ला निवासी मोहन वर्मा के रूप में हुई है, जो फेरी का काम करते थे। बताया गया कि मोहन बहुआर बाजार से देर रात लौट रहे थे।सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास सिसवा की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी सिसवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गई है।
सबया में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 45 वर्षीय फेरी व्यवसायी की मौत
Last Updated:
इसे भी पढ़ें
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
