अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सोनौली, महराजगंज: थाना सोनौली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं आत्महत्या का प्रयास कर ड्यूटी में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरटीओ विभाग के वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को आरटीओ टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रक संख्या RJ 29 GA 9499 का चालान किया गया था। चालान की कार्रवाई के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
बताया गया कि 1 जून को आरटीओ टीम सोनौली कस्बे में पुनः चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उक्त ट्रक के चालक विजय सिंह गुज्जर, पुत्र रंग लाल गुज्जर, निवासी श्री चन्द्रपुरा, थाना राजगढ़, जनपद अलवर (राजस्थान) को ट्रक हटाने के लिए कहा गया। आरोप है कि चालक ने सरकारी आदेश का पालन करने के बजाय लोक सेवकों के कार्य में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से अचानक आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ एकत्र हो गई।
आरटीओ विभाग के वरिष्ठ सहायक की शिकायत पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 49/2026 के तहत धारा 224 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।









