रानीपुर चौराहे पर 5700 एम्पुल नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Desk
views
6
11 days ago
Last Updated:

Follow Us

शुक्रवार दोपहर 02:00 बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में स्वाट, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार (UP 53 FN 8304) को रोका गया। तलाशी में कार की डिक्की से डायजेपाम, बुप्रेनॉर्फिन (टेल्जेसिक) और प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड के कुल 5700 एम्पुल बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंजेक्शन नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचते थे और पिछले छह महीनों से इस धंधे में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32) और आदित्य कुमार मिश्र (30) के रूप में हुई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। SP ने उत्कृष्ट कार्य पर टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment