पुलिस लाइन की RTC G8 बिल्डिंग का DM-SP ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व फायर सिस्टम परखा, दिए जरूरी निर्देश

News Desk
views
4
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज।  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस लाइन महराजगंज स्थित आरटीसी G8 बिल्डिंग  का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली  तथा समुचित संसाधनों की उपलब्धता का गहनता से अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि परिसर में सुरक्षा ड्यूटी की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा प्रवेश-निकास बिंदुओं पर सतर्क निगरानी  हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, समय-सीमा व सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

RTC यानी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर की G8 बिल्डिंग नए रंगरूटों के रहने व ट्रेनिंग के लिए बन रही है। DM-SP का संयुक्त निरीक्षण साफ संकेत है कि जवानों की सुरक्षा व ट्रेनिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर  से कोई समझौता नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment