पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने ली परेड की सलामी: रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की ग्रैंड रिहर्सल, 26 अप्रैल को होगा दीक्षांत

News Desk
views
4
8 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में आगामी पासिंग आउट/दीक्षांत परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। आज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फुल ड्रेस ग्रैंड रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया।

SP ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किए गए मार्च पास्ट का अवलोकन किया। उन्होंने ड्रिल के दौरान समन्वय, कदमताल और टर्न-आउट यानि वेशभूषा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। परेड की भव्यता और अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

*”गौरवशाली क्षण”*

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए SP ने कहा कि दीक्षांत परेड एक पुलिसकर्मी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली क्षण होता है। उन्होंने सभी रिक्रूटों का मनोबल बढ़ाते हुए पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।

आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली मुख्य परेड में उच्चाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस पासिंग आउट परेड के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके रिक्रूट आरक्षी विधिवत रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे और संविधान व देश सेवा की शपथ लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन शुरू करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और प्रशिक्षण इकाई के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment