नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। ADG गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन एवं DIG गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना ने बड़ी सफलता हासिल की है। “प्रतिबिंब पोर्टल/हॉट स्पॉट” अभियान के तहत निचलौल क्षेत्र से साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
*7 लाख की ठगी का खुलासा*
जांच में सामने आया कि गिरोह ने आगरा निवासी मुकुल निगम को टेलीग्राम ग्रुप पर “कम समय में पैसा दोगुना-तिगुना” करने का लालच देकर 7 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत संख्या 23104260072672 के आधार पर जांच शुरू हुई। अभियुक्तों ने 3.25 लाख रुपये अपने और साथियों के खातों में मंगवाए, फिर ATM और चेक से निकाल लिए।
ऐसे चलता था नेटवर्क
मुख्य सरगना रवि प्रताप सिंह जन सेवा केंद्र संचालकों और स्थानीय युवाओं को 2-2.5% कमीशन का लालच देकर खाता नंबर मंगवाता था। फर्जी आधार कार्ड से बैंक खाते खुलवाए गए। दुकानदारों से इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मंगवाए गए। गिरोह पिछले 8 महीने से संगठित अपराध कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त
रवि प्रताप सिंह (26), आकाश पटेल (21), विजय कुमार मौर्या (33), आशीष पाण्डेय (26), कार्तिकेय पटेल (22) सभी निचलौल क्षेत्र के निवासी। एक बाल अपचारी भी शामिल। 4 अभियुक्त फरार।
मु0अ0सं0 26/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 61(2)अ BNS एवं IT Act की धारा 66(सी), 66(डी) में केस दर्ज।
SP की अपील
SP शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, “साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। पैसा दोगुना-तिगुना करने वाले ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा न करें। अनजान ग्रुप में निवेश की पेशकश मिले तो तुरंत ब्लॉक करें। आधार, PAN, बैंक डिटेल या OTP किसी से साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि पर 1930 या साइबर थाने में सूचना दें।”
पुलिस टीम
निरीक्षक सजनू यादव, थानाध्यक्ष निचलौल मदन मोहन मिश्रा, उ0नि0 अनुराग यादव, अमित विश्वकर्मा, अभिलाष यादव व अन्य शामिल रहे।
