ऑपरेशन वज्र के तहत निचलौल पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

News Desk
views
3
2 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत थाना निचलौल पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना निचलौल पुलिस टीम ने रविवार को अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

महराजगंज पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment