पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर एसपी अलर्ट, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिए अहम निर्देश

News Desk
views
1
1 hour ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत इंटर कॉलेज परतावल एवं महराजगंज इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन तथा परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment