नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में संदीप मौर्य पुत्र भगवान दास मौर्य, निवासी महुआवा शुक्ल, थाना पनियरा, उम्र लगभग 22 वर्ष शामिल है। वह वर्ष 2012 में दर्ज मु.अ.सं. 93/12, धारा 302/201 आईपीसी से संबंधित हत्या के मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर वांछित चल रहा था।
दूसरा वारंटी दीपू पुत्र भुटेली, निवासी भवानीपुर टोला बजरियाहवा, थाना पनियरा, उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके विरुद्ध मु.नं. 8650/22, धारा 323, 504 एवं 326 आईपीसी के मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक चन्दन खरवार एवं उपनिरीक्षक प्रणव ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।










