अब्दुल कलाम मंडल ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
फरेंदा- महराजगंज। दिनांक 18.04.2026 को सम्पूर्णण समाधान दिवस के अवसर पर फरेंदा तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने जनता की समस्याओं को सीधे सुना। कई जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों के चेहरे खिल उठे।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नहीं हो सकीं, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। हर केस की मॉनिटरिंग होगी।
महिला थाना में आयोजित कार्यक्रम से लेकर तहसील तक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की जोड़ी लगातार सरकार आपके द्वार वाली छवि बना रही है। फरेंदा में हुई ये जनसुनवाई उसी कड़ी का हिस्सा है।
