शुक्रवार सुबह 10:00 बजे परतावल चौराहे पर गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार ट्रेला और डम्पर की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए। ट्रेला (HR 63C 0052) कप्तानगंज से पनियरा की ओर जा रहा था, जबकि डम्पर (UP 79 AT 5990) गोरखपुर की दिशा से आ रहा था। अचानक मोड़ लेने के दौरान यह हादसा हुआ। ट्रेला पर रिफाइंड तेल लदा था, जबकि डम्पर खाली था। टक्कर में चौराहे का एक जूस कॉर्नर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रेला चालक को सीएचसी परतावल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही इस संबंध में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे परतावल चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है
परतावल चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रेला-डम्पर की टक्कर में एक की मौत
Last Updated:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
