मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
पुरन्दरपुर, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के “नशा मुक्त महराजगंज” अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना पुरन्दरपुर और SOG की संयुक्त टीम ने अवैध नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार
दिनांक 10.04.2026 को थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 8/21/23/29 NDPS एक्ट के तहत नशीले इंजेक्शनों के दुरुपयोग और तस्करी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। वांछित तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी।
बताया जा रहा है कि
गठित टीम ने 18.04.2026 को दोनों को गिरफ्तार कर लिया:
1.राकेश विश्वकर्मा, 32 वर्ष पुत्र राज कपूर – निवासी काशीराम आवास, गोविन्द गौशाला के पास, चिड़ियाघर तारामंडल, थाना रामगढ़ताल, *गोरखपुर*
2.बिट्टू कुमार, 26 वर्ष पुत्र भुलन सिंह – निवासी राजापुर, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज, बिहार
तस्करों को गिरफतार करने हेतु
प्रभारी SOG निरीक्षक योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनुराग प्रकाश पाण्डेय, हे0का0 आशीष सिंह, हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 कुतुबुद्दीन, का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी, का0 रामआशीष यादव, का0 इमरान अहमद व का0 आदित्य यादव ने कार्रवाई की। अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
