मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
पनियरा- महराजगंज। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ऑनर किलिंग के संदेह में तीन सगे भाइयों ने अपनी 19 वर्षीय बहन संगीता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश गोरखपुर ले जाकर जला दी ।
एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन व डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में केस का खुलासा कर दिया। 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। आला कत्ल मोटरसाइकिल की शॉकर रॉड बरामद।
मिली जानकारी के अनुसार
दिनांक 16.04.2026 की रात भवानीपुर टोला अमहिया निवासी रवि कुमार गुप्ता गांव की ही 19 वर्षीय संगीता पुत्री लालबहादुर से मिलने उसके घर गया था। दोनों में प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।
उसी रात संगीता का भाई कमलेश मां के साथ रिश्तेदारी से लौटा। घर में बहन को रवि के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आग-बबूला हो गया। कमलेश ने तुरंत अपने भाइयों को अमलेश और दुर्गेश (बाल अपचारी) को बुलाया।
बताया जा रहा है कि
तीनों भाइयों ने संगीता और रवि को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा । पिटाई इतनी गंभीर थी कि संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। रवि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जान बचाकर भाग निकला।
अगली सुबह 17 अप्रैल को तीनों भाइयों ने संगीता का शव पिकअप में लादकर गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के सिसई घाट ले जाकर गुप्त रूप से जला दिया ।
थाना पनियरा में 17.04.2026 को मु0अ0सं0 117/2026 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस में केस दर्ज हुआ। विवेचना में धारा 103(1), 238, 3(5), 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए
1.कमलेश पुत्र लालबहादुर, उम्र 25 वर्ष
2अमलेश पुत्र लालबहादुर, उम्र 23 वर्ष
3 एक बाल अपचारी, उम्र 15 वर्ष
सभी निवासी भवानीपुर टोला अमहिया, थाना पनियरा, महराजगंज पुलिस अभिरक्षा में है।
