निचलौल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित जनरेटर ने बाइक को रौंदा, महिला समेत 2 की मौके पर ही मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

News Desk
views
10
8 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

निचलौल-महराजगंज। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर निचलौल-सिसवा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लालपुरा टोला, अमहवा गांव के पास अनियंत्रित जनरेटर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमहवा गांव के पास एक टेंट हाउस का भारी जनरेटर टोचन के जरिए ले जाया जा रहा था । इसी दौरान अचानक जनरेटर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

दर्दनांक हादसे की सूचना मिलते ही नवागत थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा थानाध्यक्ष निचलौल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निचलौल पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

 

फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है । पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment