मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल, महराजगंज। ग्रामीण विकास की रीढ़ माने जाने वाले मनरेगा कर्मियों ने कलम रख दी है । बकाया मानदेय, EPF और समान वेतन की मांग को लेकर 16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई। पहले दिन ही कर्मियों ने BDO निचलौल को ज्ञापन सौंपकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया।
मनरेगा कर्मियों ने बताया कि
1.मानदेय बकाया महीनों से वेतन नहीं, परिवार चलाना मुश्किल । आर्थिक संकट से टूट रहे कर्मचारी।
2.EPF घोटाला: जमा धनराशि UAN खातों में ट्रांसफर नहीं भविष्य निधि पर भी संकट।
3 समान कार्य, असमान वेतन: काम बराबर, लेकिन वेतन में भेदभाव क्यों?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर सवाल
कर्मचारियों का आरोप है कि 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव संसाधन नीति लागू करने की घोषणा की थी। 5 साल बाद भी जमीन पर जीरो । वादे हवा-हवाई, गुस्सा हकीकत
रोजगार सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कन्नौजिया, महामंत्री सत्यनारायण प्रजापति, अकाउंटेंट राहुल पांडेय , कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार , तकनीकी सहायक संघ अध्यक्ष आत्मा राम दुबे समेत सैकड़ रोजगार सेवक एक जुट रहे
कर्मचारियों की चेतावनी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन उग्र होगा।हड़ताल से मनरेगा के विकास कार्य ठप होने की आशंका। ग्रामीण विकास की गति पर ब्रेक लगना तय।
