नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले के सभी थानों पर नियमित जनसुनवाई
आयोजित की जा रही है। थाने स्तर पर मिली शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
संवाद दिवस के तहत पुरंदरपुर थाने में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनी गईं और गश्त, चेकिंग, बीट, क्षेत्राधिकार पर चर्चा हुई।
पारदर्शिता के लिए SP महराजगंज खुद Google Meet से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे हर थानाध्यक्ष के कामकाज की समीक्षा हो रही है और जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
महराजगंज पुलिस का उद्देश्य सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिस सेवा देना है ताकि जनता का भरोसा और मजबूत हो।
पुलिस की अपील: अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थानों में आयोजित जनसुनवाई में निडर होकर भाग लें।
