Maharajganj News: 22 फरवरी को होगा विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में जुड़ने का मौका

News Desk
views
14
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने और मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है।

इस दिन प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे।

सीएमओ, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, बीएसए, डीपीओ आदि को व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक संख्या में नवीन मतदाताओं को बूथ पर लाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रत्येक अधिकारी का दायित्व निर्धारित करते हुए विशेष अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

*आपसे अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं।*

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment