Maharajganj News: जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोगिया में नवनिर्मित मंदिर में पूजन–अर्चन कर सबके कल्याण की कामना की

News Desk
views
20
5 months ago
Published On:

Follow Us

मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह के आवास पहुंच कर नव बधु को दिया आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महाराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को घुंघली क्षेत्र के जोगिया गांव पहुंचे वे पूर्व चेयरमैंन वीरेंद्र सिंह के घर आयोजित वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत किए l मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में दर्शन पूजन किया और बाद में क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित किया पूरे दौरे के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए जोगिया से लेकर घुंघली तक सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी चप्पे -चप्पे पर पुलिस, पीएसी एवं सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान एनएसजी कमांडो संभाले थे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत, लोगों से भी मिले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न 3:15 बजे गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा l वहां डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीणा ने उनका स्वागत किया स्वागत व गार्ड ऑफ़ आनर के बाद मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर मौजूद लोगों से मुलाकात की हाल-चाल जाना इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे महाविद्यालय परिसर में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजन- अर्चन किया l मंदिर में अल्पविराम के दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से भी संक्षिप्त वार्ता की मंदिर दर्शन के बाद सुरक्षा दल के साथ उनका काफिला जोगिया गांव स्थित पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं घुंघली टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैंन वीरेंद्र सिंह के आवास पहुंचा l यहां उनके परिवार में आयोजित पौत्ररी के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सीएम ने सम्मिलित होकर नव वधु को आशीर्वाद दिया मुख्यमंत्री ने परिवारजनो  एवं रिश्तेदारों से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय लोगों और अतिथियों से भी मुख्यमंत्री ने संवाद स्थापित किया लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रीय मुद्दों और विकास कार्यों से संबंधित सुझाव रखें जिन पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक ढंग से प्रतिक्रिया दी इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे l प्रमुख रूप से डॉ राजेश सिंह, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, मृगेश बहादुर सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, चतुर्भुजा सिंह, नृपेंद्र सिंह, काशीनाथ सिंह, सतीश सिंह श्रवण सिंह, निहाल सिंह, दीपू तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे l करीब 40 मिनट के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोगिया से वापस गोरखपुर के लिए रवाना हुए l पूरा दौरा शांतिपूर्ण और सुचारू रहा, जिसके लिए प्रशासनिक व पुलिस टीम पूरे समय सक्रिय रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर मौजूद लोगों में मुस्कुराहट बनी रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment