Maharajganj News: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया थाना पुरन्दरपुर का औचक निरीक्षण

News Desk
views
8
1 month ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने थाना पुरन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार, थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलें आदि का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी महराजगंज ने थाना प्रभारी को जनसुनवाई के साथ प्राप्त प्रार्थना पत्रों को यथा शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जनमानस की समस्याओं को सुनने तथा तत्काल विधिक कार्यवाही अमल में लाने हेतु कहा गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमणशील होकर हिस्ट्रीशीटर, चोर उच्चको, शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण, जनता की सेवा और थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment