Maharajganj News: सीएम के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम स्थल ग्राम सभा जोगिया का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

News Desk
views
28
6 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज- मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के सफल,सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल ग्राम जोगिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संपूर्ण कार्यक्रम स्थल,यातायात व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधन,पार्किंग व्यवस्था,आगंतुकों की आवाजाही,मंचीय तैयारियों तथा आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारीगणों को समन्वय बनाकर उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment