नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
लखनऊ। आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा के साथ प्रदेश कार्यालय व अवध क्षेत्र कार्यालय में कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों से भेंट हुई। पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

