महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-730 पर स्थित ITM चेकपोस्ट के पास ट्रैफिक पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने ZFD कार्यक्रम के तहत स्पीड रडार गन से वाहनों की गति की जांच की।
चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चलाया जा रहा है।









