अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। थाना कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बदलबाग थाना बृजमनगंज निवासी रेहान रजा पुत्र निजाम अहमद घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद थाना कोल्हुई पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने 28 जुलाई की रात करीब 8 बजे थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम खड़खोरी से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविकांत सिंह एवं हेड आरक्षी अखिलेश कुमार सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।










