जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग से बढ़ी रफ्तार, शिकायतों का हो रहा त्वरित निस्तारण

News Desk
views
7
11 days ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज, 10 अप्रैल 2026।जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रशासन ने अभिनव पहल शुरू की है। अब प्रतिदिन आयोजित होने वाले ‘जनता दर्शन’ की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

रोज सुबह 10 बजे सीधा संवाद: नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन प्रातः 10 बजे के निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और जिला स्तरीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाता है। इस दौरान प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली जाती है और मौके पर ही मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।

सीडीओ-एडीएम भी कर रहे निगरानी: व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के जनता दर्शन की नियमित निगरानी की जा रही है। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के जनता दर्शन पर नजर बनाए हुए हैं।

बढ़ी पारदर्शिता और जवाबदेही: यह समन्वित मॉनिटरिंग प्रणाली प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को मजबूती दे रही है। इससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता दर्शन को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह पहल प्रदेश सरकार की *सुशासन की अवधारणा* को सशक्त करने और नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment