मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। 10 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के पश्चात आज राजनीतिक दलों के समक्ष निर्वाचक नामावली के अंतिम आलेख्य का प्रकाशन किया गया।
*डीएम ने जताया आभार:* इस अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने सभी राजनीतिक दलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने तथा आरओ, ईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ के अथक प्रयासों से शत-प्रतिशत मतदाता सूची का सफल प्रकाशन संभव हो सका है।
जनपद महराजगंज में 17.92 लाख कुल मतदाता सूची में हैं:
जनपद महराजगंज में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 है।
विधानसभा-वार आंकड़े इस प्रकार हैं:
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
315-फरेन्दा 1,79,447 1,51,041 23 3,30,511
316-नौतनवा 1,80,453 1,46,731 03 3,27,187
317-सिसवा 1,97,682 1,66,810 06 3,64,498
318-महराजगंज 2,05,075 1,72,457 19 3,77,551
319-पनियरा 2,13,840 1,78,537 04 3,92,381
*राजनीतिक दल रहे मौजूद:* कार्यक्रम में कांग्रेस से अफजल अब्बास, विनोद कुमार सिंह उपाध्याय, सपा से विद्यासागर यादव, भाजपा से आनन्द श्रीवास्तव, राघवेन्द्र तिवारी और आम आदमी पार्टी से पशुपतिनाथ गुप्ता, दामोदर गोयल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस, भाजपा और सपा के प्रतिनिधियों को अंतिम आलेख्य उपलब्ध करा दिया गया है।
इस अवसर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी प्रेमशंकर पाण्डेय, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

