नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आज EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, गार्ड की उपस्थिति आदि की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने EVM/VVPAT के सुरक्षित भंडारण के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वेयरहाउस की 24×7 निगरानी और रजिस्टर मेंटेन रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण की जानकारी DM महराजगंज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की और @ceoup @ECISVEEP @deo_maharajganj को टैग किया। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हर माह वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है।
